फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: असम से लाए गए 8 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन अंडरपास स्थित सर्विसलेन से पुलिस ने शनिवार की रात अंतरजनपदीय गांजा तस्कर सुग्रीव प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुग्रीव असम से कम मूल्य पर गांजा खरीदकर बेचने के लिए लाया था। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि कोपागंज थानाध्यक्ष शनिवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम रात करीब 12:35 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के काछीकला अंडरपास के नीचे पहुंची। वहां खड़ा बलिया के रसड़ा थाना के सवरुपुर निवासी सुग्रीव प्रजापति बैग लेकर भागने लगा। पकड़कर बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक के छह पैकेट में उसने गांजा रखा था। वजन कराने पर 8 किलो था। पूछताछ में उसने बताया कि वह असम से सस्ते दर पर गांजा खरीदकर ला रहा है। 2023 में गोरखपुर जीआरपी ने सुग्रीव को ट्रेन में गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी दर्ज कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय खरीदारों और सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें