फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः व्हाइट फंगस का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ अलर्ट हुई खुफिया एजेंसी

Sat, 22 May 2021 07:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोरोना संक्रमण से उबरे बुजुर्ग में व्हाइट फंगस मिला है। अमर उजाला में छपी खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। फिलहाल व्हाइट फंगस वाले मरीज का वाराणसी में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोरोना संक्रमण से उबरे बुजुर्ग में व्हाइट फंगस मिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का ग्राफ कम होने से राहत मिलती, इस बीच मऊ जिले में व्हाइट फंगस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद से  स्वास्थ्य विभाग के साथ खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य विभाग जहां इस संक्रमण से बचाव की तैयारियां कर रहा तो वहीं आईबी के लोग मरीज के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मऊ के सहादतपुरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के एक आंख में व्हाइट फंगस का संक्रमण मिलने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ले गए हैं। मऊ के इस मामले को उत्तर प्रदेश का पहला मामला बताया जा रहा है। वाराणसी में ब्लैक फंगस के भी 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।  

कोरोना संक्रमण में कुछ कमी आने के बाद मऊ जिला  प्रशासन अभी कुछ राहत महसूस किया, तभी ब्लैक फंगस का मरीज जिले में मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की, लेकिन जब व्हाइट फंगस का मरीज मिला तो जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग इससे अनभिज्ञ रहा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर शनिवार को जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिखा।

विज्ञापन

इस बीच आईबी के लोग फोन कर मरीज के नाम आदि की जानकारी करना शुरू किया। इस दौरान आईबी ने मरीज का उपचार करने वाले डॉक्टर तक से बात कर मरीज और उसकी बीमारी की जानकारी किया। स्वास्थ्य विभाग इस संक्रमण को रोकने और मिलने पर मरीजो का उपचार करने सहित अन्य तैयारी शुरू किया।



तैयारी के क्रम में स्वास्थ्य विभाग  ने जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा, साथ ही बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ईएनटी सर्जन, नेत्र सर्जन, एनस्थीसिया चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली गई। ताकि यहां के चिकित्सक ब्लैक तथा व्हाइट फंगस के मरीजों की पहचान कर सकें। वहीं इस संबंध  में प्रभारी सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल का कहना है कि  ब्लैक औऱ व्हाइट फंगस से निपटने के लिए जो गाइडलाइन आई हैं, उसके अनुसार ही संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

मऊ जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा भी नहीं

मऊ जिला अस्पताल में ब्लैक तथा व्हाइट फंगस के इलाज में सबसे अधिक जरूरत एमआरआई, सिटी स्कैन सहित न्यूरोलाजिस्ट की है, लेकिन सिटी स्कैन को छोड़कर अन्य सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसी के मरीज में यह लक्षण मिलने पर उसे बीएचयू जाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें