फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश

विज्ञापन
मधुबन में बाढ़ को लेकर की गई तैयारियों को निरीक्षण करे जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने एसपी अविनाश पांडेय के साथ मधुबन तहसील के बाढ़ क्षेत्र स्थित धर्मपुर विशुनपुर बिंटोलिया के पास सरयू नदी में कराए जा रहे बाढ़रोधी कार्य और नत्थूपुर रजवाहा में नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को जल्द पूरा करने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बिंटोलिया के पास सरयू नदी में ड्रेजिंग सिस्टम से चैनेलाइजेशन एवं स्क्रीनिंग के कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से इसकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। बाढ़ के दौरान बचाव के संबंध में विभिन्न उपायों के बारे में भी उन्होंने उपस्थित लोगों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि बाढ़ से बचाव की सारी तैयारियां पूर्ण रखें, जिससे बाढ़ के दौरान होने वाली क्षति को कम किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने एवं सभी बाढ़ चौकियों पर संबंधित कर्मचारियो की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन मनोज तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेंद्र पासवान, यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता, सहायक एवं अवर अभियंता सिंचाई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें