फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने और भूमाफियाओं पर कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एंटी भूमाफिया कमेटी की बैठक हुई। इसमें चिह्नित सरकारी भूमि से कब्जा हटाने और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय सरायगनेस की जमीन, प्राथमिक विद्यालय खानपुर बुजुर्ग के खेल मैदान पर अवैध कब्जा, पशु अस्पताल मझवारा की जमीन और बड़ागांव में खेल मैदान पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली। उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों, सरकारी अस्पतालों, विद्यालयों, खेल के मैदान, पोखरी आदि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि जमीनों पर अवैध कब्जों के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। समस्या के समाधान होने से शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, एबीएसए बड़राव बलीराम, सीडीपीओ घोसी राधेश्याम पाल, वन क्षेत्राधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें