फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर निकायों में स्वच्छता और योजनाओं में तेजी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने और शासन की योजनाओं को निर्धारित समय में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एडीएम ने स्पष्ट किया कि कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कर वसूली और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वंदन योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में भी अपेक्षित प्रगति लाने को कहा गया।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं में पर्याप्त भूसा-चारा उपलब्ध कराने तथा सभी नगर निकायों में पॉलिथीन जब्ती और जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें