फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन घरों से चोरों ने नकदी सहित आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ / बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिडीह गांव में मंगलवार रात तीन घरों में चोरों ने चोरी की। नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिडीह निवासी बृजनाथ पांडेय प्रतिदिन की तरह भोजन कर घर में सोए थे। रात में घर के पिछले हिस्से में लगी खिड़की काटकर चोर अंदर दाखिल हो गए। अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी नथिया, हार, कंगन, झुमका, बाली, अंगूठी, चेन, नाक की कील, नथुनी, चांदी का पायल आदि सहित 65 हजार नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसी गांव में मुन्नू यादव भोजन कर परिजनों के साथ घर के बाहर सोए थे। रात एक बजे के बाद चोर घर का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा तोड़ अलमारी में रखी सोने की चेन, सात अंगूठी, हार, मांगटीका सहित तीस हजार नकदी चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने सुदेश्वर पांडेय के घर चोरी की। घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर चोर घुसे। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। घर में कई महीनों से ताला लगा हुआ था। पूरा परिवार गांव से बाहर मकान बनाकर रहता है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहींं गृहस्वामियों से अलग-अलग जानकारी ली। दोपहर बाद संयुक्त रूप से तीनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी । थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

तीन दिनों में तीन जगह चोरी
मऊ। जिले में बीते तीन दिनों में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। मंगलवार की रात सरायलंखसी थाना के इमिलिडीह गांव में चोरों ने चोरी की। वहीं, बीते सोमवार की रात हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी गांव में चोरी की थी। नकदी सहित जेवरात समेट ले गए थे। चोरों ने तीन घरों में चोरी का प्रयास किया था। वहीं , रविवार की रात में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा बुजुर्ग में और दोहरीघाट इब्राहिमाबाद मुहल्ला के चांदपुर में चोरी हुई थी। बीते तीन दिनों में तीन थाना क्षेत्रों में चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें