बकवल स्थित नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में मंगलवार को सलाहकार स्वच्छता एवं पेयजल पूर्व आईएएस राकेश मैत्रेय की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें, साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राकेश मैत्रेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता के प्रति सोच और समझ में परिवर्तन लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्यार और मोहब्बत से काम करना चाहिए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम द्वारा क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के बारे में विस्तार से बताया गया, कहा कि यह सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है।
उन्होंने कहा कि आज भी 121 करोड़ लोगों में से 60 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं। जिलाधिकारी चंद्रकात पांडेय ने कहा कि कि स्वच्छता कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कागजाें में नही जमीन पर दिखाई देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।