फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने फौजी से की अभद्रता , कार का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाने की खुरहट पुलिस चौकी प्रभारी ने रविवार को अपनी भतीजी के शादी के लिए मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे एक फौजी के साथ अभद्रता किया। सड़क के किनारे बोलेरो खड़ी कर फौजी किसी दुकान से कोई सामान ले रहा था। इसी बीच चौकी के एक सिपाही ने बोलेरो पर डंडा मार दिया। पुलिस ने फौजी की बोलेरो का चालान काट दिया। फौजी ने दरोगा की दबंगई की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया।
विज्ञापन

फौजी का कहना था कि आज तो भतीजी की शादी के सिलसिले में जा रहा हूं। लेकिन सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करूंगा। उसने बताया कि सेना के अफसरों को इस बारे में प्रार्थनापत्र भेजूंगा। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एकौना गांव निवासी सेना के कंपनी हलवदार मेजर रामविजय जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात हैं। उनकी भतीजी का रविवार को छेंका था।
इसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये वह अवकाश लेकर आये हैं। रामविजय परिवार के पांच सदस्यों के साथ बोलेरो से कार्यक्रम में शामिल होने के लिये निकले। खुरहट पुलिस चौकी से 50 मीटर आगे उन्होंने बोलेरो खड़ी की। परिवार के सदस्य नीचे उतरे ही थे कि एक सिपाही वहां पहुंचा और बोलेरो पर डंडा ठोंककर हटाने को कहा।
विज्ञापन

रामविजय ने कार के साइड मेें होने की बात कही तब तक सिपाही चौकी पर मौजूद इंचार्ज राजन मौर्य व कोपागंज थाने की कुर्थीजाफरपुर चौकी इंचार्ज सविंद्र राय से कुछ कहा। इसके बाद दोनों दरोगा सेना के जवान के पास पहुंचे और उसे कार से खींचकर चौकी में ले आये। जवान ने अपना परिचय दिया। आरोप है कि इसके बावजूद दरोगा ने सेना के जवान से हाथापाई और गाली-गलौज की। कार का पेपर कब्जे में लेकर चौकी इंचार्ज ने चालान भी काट दिया।
जवान ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को फोन दरोगा की करतूत बताई। फौजी के अनुसार एसपी ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उधर देर रात एसपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें