मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को संयुक्त पर्यवेक्षण समिति ने राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्यवस्थाएं सही पाई गईं। इस दौरान समिति ने किशोरों के केस की पैरवी के संबंध में जानकारी ली। एडीजे शहीब जेहरा, सीजेएम फर्रूख इनाम सिद्दीकी और सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा को निरीक्षण में परिसर में उचित साफ-सफाई मिली। इस दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली, वहीं मऊ के 23, बलिया के 32 एवं आजमगढ़ से 32 किशोर संप्रेक्षण गृह में मिले। पर्यवेक्षण समिति ने किशोरों से उनके केस की पैरवी के संबंध में जानकारी ली। समिति ने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के बावत खेल, मनोरंजन एवं शिक्षण के संबंध में समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, केयर टेकर विजय कुमार राय, विजय नरायन सिंह यादव उपस्थित रहे।