फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर समय से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार। - फोटो : MAU
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा शनिवार को वनदेवी स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कर निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच भी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से करवाई। निर्माण के दौरान मिट्टी भराई का कार्य भी चल रहा था, जिसके उठान के बारे में जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार से जानकारी लेते हुए इसका पूर्ण विवरण तहसीलदार सदर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों के श्रम विभाग में पंजीकरण की स्थिति की भी जानकारी ली, साथ ही मजदूरों के पंजीकरण ना होने की स्थिति में श्रम विभाग में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा वहां पर कार्यरत मजदूरों के छोटे बच्चों को स्कूल में नामांकन के लिए संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क स्थापित कर उनका नामांकन कराने के निर्देश भी संबंधित ठेकेदार को दिया। वहीं छतों की ढलाई एक समान ना होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को इसे ठीक करने को कहा, साथ ही शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, डीएफओ अधिशासी अभियंता पैकफेड, तहसीलदार सदर संजीव कुमार एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।
विवादों के चलते विलंब से शुरू हुई योजना
निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि वनदेवी पार्क के जीर्णोद्धार एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य हेतु कार्यदाई संस्था पैकफेड नामित है।इस पूरी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 552.74 लाख रुपए है, जिसके तहत गेस्ट हाउस निर्माण, बाउंड्री वाल, एवं वन देवी पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य कराए जाना है।बताया गया कि इस परियोजना के कार्य शुरू होने की तिथि 5 नवंबर 2019 थी, लेकिन कुछ विवादों के चलते यह कार्य देरी से शुरू हो सका। जिसके पूर्ण होने की तिथि अब दिसंबर 2023 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें