फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तालाबों के साथ्ा ही सुधरेगी लोगों की सेहत

विज्ञापन
नगर के बरपुर स्थित पोखरी को नगर पालिका परिषद द्वारा किया जाएगा कायाकल्प। - फोटो : MAU
विज्ञापन
नगर में जल्द ही नगरवासियों को सुबह शाम टहलने के लिए नए स्थानों की सौगात मिलेगी, इन स्थानों पर बच्चों के लिए झूलों के साथ ही तालाब किनारे हराभरा वातावरण मिलेगा। नगर पालिका द्वारा झील महल के बाद अमृत सरोवर योजना के तहत चार अन्य तालाब को विकसित करने के साथ ही वहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में स्थित तालाबों का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने पहले चरण में नगर में बरपुर, भटकुंआपट्टी, बकवल सहित चार तालाबों के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। सुंदरीकरण के साथ ही बच्चों के लिए झूला, ओपनजिम की सुविधा होगी। नगर पालिका इन चार तालाबों के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर भेजा है। नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र और राज्य सरकार की पहल पर तालाबों को अमृत सरोवर योजना में पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा रहा है। इसीक्रम में नगर के चार तालाबों में बारिश के पानी को सहेजने के साथ-साथ इसके किनारों को हराभरा किया जाएगा और इंटरलॉकिंग की जाएगी। इतना ही नहीं इस कार्य के तहत यहां चारों किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था जाएगी। वहीं इस जगह को सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग की जाएगी और सरोवर के किनारे-किनारे रंगीन लाइटें भी लगाई जाएंगी। साथ ही बच्चों के लिए अलग अलग तरह के झूलों की व्यवस्था के तहत ओपन जिम की सुविधा मिलेगी।
जल संचय के साथ सुंदरीकरण भी
ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और जलस्तर को समृद्ध करने के लिए अमृत सरोवरों को मनरेगा के माध्यम से बहुउद्देश्यीय स्वरूप में बनाया जाएगा। अमृत सरोवर योजना जल संचय और संवर्धन के साथ संबंधित वार्डों का सुंदरीकरण भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें