फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के चालीसवां गांव में पुलिस आवास निगम द्वारा अग्निशमन केंद्र के निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। डीएम ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम को बताया गया कि इस पूरी परियोजना को 30 अप्रैल 2022 तक पूर्ण करना था, अवशेष धनराशि अभी तक अवमुक्त न होने से आवासीय भवन का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने फर्श एवं सीढ़ियों पर लगाए गए पत्थरों के फिनीशिंग कार्यों में तमाम कमियां पाए जाने पर इसको ठीक करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। वहीं अभी तक बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य के शुरू न होने की जानकारी लेने के दौरान जमीन के विवाद का मामला संज्ञान में आने पर आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को इसमें यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहाना, अधिशासी अभियंता जल निगम किदवई, एई, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें