फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता: गैस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मिल रही निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर स्थित बिचलापुरा मुहल्ले में पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए गैस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। 24 से अधिक लोग से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। इसके बाद एचपीसीएल कंपनी ने 13 लोगों को 6 लाख रुपये का चेक तथा प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से 17 लोगों को दो लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन इस हादसे में मृत मंशा देवी, सोनम विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा व चमेली देवी को एचपीसीएल कंपनी तथा प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से दी जाने वाली राशि अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

कागजों में रह गई कमी को दूर कर पाने में हो रही देरी से पीड़ित परिवार प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को कोस रहे हैं। गैस हादसे के पीड़ित परिवारों के लोग इस देरी को संवेदनहीनता मान रहे हैं। इन परिवारों की पीड़ा है कि चार छह महीनों पर राजनीतिक दल के नेता घरों पर आ जाते हैं और मदद का झूठा आश्वासन दे जाते हैं।
इस मामले में तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के लिए बनी फाइलों में कागजातों की गलती के कारण सहायता राशि से कुछ लोग वंचित रह गए थे। जिनका आधारकार्ड, बैंक पासबुक, वरासत आदि कागजात फाइलों में लगाकर भेज दिया गया है। जल्द ही वंचित लोगों को सहायता राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें