रतनपुरा। स्थानीय बाजार की पश्चिम छोर पर स्थित राजभर बस्ती में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पवन राजभर (10) पुत्र संजय राजभर को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पवन घर के भीतर रखा गया सेव लेने के लिए अंदर गया, ज्यों ही वह सेव उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तभी उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया।
विषैले जंतु के काटने के परिणाम से अनजान पवन ने परिवार के किसी सदस्य से कुछ बताया नहीं। परंतु कुछ देर बाद ही जब वह बेहोश होने लगा, उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर गाजीपुर जनपद के अमवा के सती माई के समाधि स्थल पर ले गए, परंतु उसकी हालत बिगड़ती गई। तो बाद में से जनपद मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय में ले गए । वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।किशोर की मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। पवन तीन दोनों भाइयों में मझला था। दो भाइयों और एक बहन का रोते रोते बुरा हाल था।