फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदारा के पास सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी सूर्यभान भारती बीते 27 अप्रैल को अपने घर से जिला मुख्यालय जा रहा था। अभी वह कुछ दूर पहुंचा था की विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया था। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार को घायल युवक की इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें