मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में जिले के समस्त मिष्ठान तथा बेकरी निर्माताओं तथा विक्रेताओं की बैठक शनिवार को हुई। इसमें रीयुज्ड कुकिंग आयल के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को री-युज्ड कुकिंग आयल के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि किसी भी खाद्य तेल को तीन बार से अधिक गर्म करने के उपरांत प्रयोग में नहीं लाया जाना चाहिए। बचे री-युज्ड कुकिंग आयल के खरीद के संबंध में बीआईओडी इनर्जी इंडिया प्राइवेट के प्रतिनिधि ने बताया कि बचे री-युज्ड कुकिंग आयल को कंपनी रू0 25 से 30 रुपया प्रति लीटर की दर से क्रय कर बायो डीजल बनाने के लिए प्रयोग करेगी। 10 व्यापारियों ने कंपनी के साथ अपना अनुबंध किया जो प्रतिमाह लगभग 1000 लीटर री-युज्ड कुकिंग आयल कंपनी को बेचेगे। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को लाइसेंस एवं पंजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री कन्हैया जायसवाल सहित जनपद के लगभग 37 खाद्य कारोबारकर्ता उपस्थित रहे।