फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सभी ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लॉकों में बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का आयोजन मंगलवार को किया गया। इन शिविरों में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर आयोजित इन प्रदर्शनियों का जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इसके लिए उन्हें जागरूक करने और आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी देने को कहा गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता, जनसहभागिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें