मधुबन के मोलनापुर स्थित ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते ?
- फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के मोलनापुर स्थित ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज में स्काउड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउट संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ करतते हुए प्रबंधक विजयमल यादव ने कहा कि व्यवस्थित जीवन एवं सेवा कार्यों के लिए स्काउट गाइड के नियम जरूरी हैं। कहा कि सभी को इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शिविर में कालेज के बीएड व डीएलएड संकाय के 100 स्काउट तथा 100 गाइड प्रतिभाग कर रही हैं। शिविर में पहले दिन स्काउट गाइड को पीटी, टैंट निर्माण, द्वार सज्जा, हस्त कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अखिलेश कुमार चौहान, ट्रेनिंग काउंसलर रंजना यादव ने स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत के नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड का इतिहास, ध्वज, सेल्यूट, वर्दी एवं राष्ट्रगान की जानकारी दी। इस मौके पर रमेश कुमार पांडेय, कमलेश यादव, सुरेश सिंह, मंजू यादव, रामाश्रय यादव आदि उपस्थित रहे ।