जिला जेल का निरीक्षण करते जिला जज रामेश्वर, डीएम अरूण कुमार, एसपी अविनाश पांडेय, सीजेएम फर्रुख इन?
- फोटो : MAU
मऊ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण का वहां की स्थितियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों के आपराधिक रिकार्ड के साथ ही उनके खानपान और रहन-सहन के बारें में भी जानकारी हासिल की। सुबह जिला जज रामेश्वर, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सीजेएम फर्रुख इनाम सिद्दीकी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा जिला जेल पहुंचे और वहां की स्थिति की जानकारी ली। जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कैदियों के आपराधिक रिकार्ड, सजा की स्थिति तथा जमानत की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता होने की बात बताई। जेल अधीक्षक ने बताया कि सिद्धदोष बंदियों की जेल अपील दाखिल की जा चुकी है, कोई जेल अपील लंबित नहीं है। निरीक्षण के समय पाकशाला साफ सुथरी मिली और किसी बंदी ने भोजन के संबंध में कोई शिकायत नहीं की। संयुक्त निरीक्षण टीम ने महिला बैरक का निरीक्षण किया तथा उनको मिलने वाली सुविधाएं एवं दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।