मऊ। जमीन की पैमाइश के दौरान न्यायिक अधिकारियों के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने पर बार काउंसिल ऑफ उप्र ने अधिवक्ता दारोगा सिंह का पंजीयन निलंबित कर दिया। आदेश की प्रति जिला जज, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, महामंत्री, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन को भेजी है। गत दिनों सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर गांव में मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह की भूमि की पैमाइश हो रही थी। उसी दौरान राजस्व कर्मियों और दारोगा सिंह के बीच बहस हो गई। उसी दौरान दारोगा सिंह ने जजों पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्रीय लेखपाल ने थाने मे एफआईआर दर्ज कराई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ने 17 मई को हुइ बैठक में प्रकरण की गंभीरता पर चर्चा के बाद दरोगा सिंह को मामले में दोषी मानते हुए सदन ने उनका अधिवक्ता पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी गई। आदेश की प्रति जिला जज, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, महामंत्री, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन को भेजा है। दारोगा सिंह ने बताया कि बार काउंसिल ने उनका पक्ष नहीं सुना, एक तरफा कार्यवाई की गई है। वह अपना पक्ष अनुशासनात्मक समिति के सामने रखेंगे। उम्मीद जताई कि जल्द ही उनका निलंबन वापस होगा।