फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव से बढ़ी संक्रामक बीमारियां

विज्ञापन
नगर के पठानटोला में संक्रामक बीमारियों के फैलने से कई बीमार हैं, उसी मोहल्ले में जमा गंदगी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बारिश के बाद शहरी क्षेत्रों में जलभराव से स्थिति खराब हो गई है। ऐेस क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियां लोगों को चपेट में ले रहे रही हैं। पठान टोला में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। लेकिन इतना होने के बाद भी क्षेत्र में फागिंग और साफ सफाई कागजों तक ही सीमित है। जिले में एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 अक्तूबर तक चलेगा। वहीं सात से 21 अक्तूबर के बीच विशेष ट्रैकिंग घरघर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जबकि नगर क्षेत्र के पठानटोला, मठियाटोला में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इन दोनों मुहल्ले में खाली प्लाटों में बारिश का पानी भरा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां के अबु जुहैब 8, मुहम्मद तैयब 30, मुहम्मद राशिद 35, मुहम्मद फैसल 40, मुहम्मद शायर 13, शहबाज, रूखसाना, निराला भारती, धनवंतरी देवी सहित 50 से अधिक लोग बीमार होकर अपना उपचार घर में ही करा रहे है। हरीकेशपुरा, मालिकटोला में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं। वहीं, पठानटोला में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. नरेेश अग्रवाल ने बताया कि पठानटोला, मठियाटोला में आरआरटी टीमें नियमित जांच कर रही हैं। 80 से ज्यादा लोगों की जांच की चुकी है। किट जांच में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसका सैंपल आजमगढ़ में भेजा गया। वहां से इन मरीजों में माइल्ड डेंगू होना बताया जा रहा है। बताया कि संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नगर में 13 जबकि हर सीएचसी पर एक-एक आरआरटी टीम गठित की गई हैै। इसमें एक डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक स्टॉफ नर्स शामिल हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि फागिंग तथा ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव कराने के साथ सफाई व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। नगर पालिका ने खाली प्लाटों में जलनिकासी पर 45 लोगों को नोटिस जारी किया था, अब पुन: सर्वे कराया जा रहा है।

शहर के पठानटोला मुहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने के बाद खीरीबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्त?- फोटो : MAU

शहर के पठानटोला में संक्रामक बीमारी फैलने पर घर में बीमार शहनाज और रूकशाना।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें