कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक बैठक को संबोधित करते अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिसमें जनपद स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की चर्चा के दौरान एडीएम ने इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कर प्राप्तियो पर विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान व्यापार कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, विद्युत, परिवहन, खनन आदि में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्राप्तियो पर अपर जिलाधिकारी ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।जबकि जनपद स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की चर्चा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही इनके चल एवं अचल संपत्तियों को यथाशीघ्र कुर्क एवं नीलामी की प्रक्रिया अपनाकर वसूली कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसीक्रम में विभागीय कार्यवाइयो,पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को तय सीमा के अंदर ही जारी करने एवं उत्तराधिकार एवं वरासत के लंबित मामलों को भी यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।वहीं मुख्यमंत्री एवं मंडल स्तर से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराने के भी निर्देश दिए।