मऊ। नगर के बुनकर काॅलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाकर इतिहास रच दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आयरन लेडी के सामने विदेशी शक्तियां झुक जाती थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति के माध्यम से किसानों को मजबूत किया। साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके गरीबों का शोषण रोकने का प्रयास किया। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर भूगोल बदल दिया। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी सही निर्णय लेने वाली प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने बांग्लादेश बनाकर इतिहास रच दिया। इस दौरान सलमान जमशेद शहर अध्यक्ष, सईदुर रहमान, मनसा राजभर, रामकरण यादव, प्रेमचंद चौहान, अनिल जायसवाल, छोटेलाल उपस्थित रहे।