फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता जी के विचारों पर चलकर ही आत्मनिर्भर होगा भारत : तुषारकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गोरक्ष प्रांत के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को आजाद हिंद सरकार के गठन की 78वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन एक निजी स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुषारकांत हिंदुस्थानी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र देश के रूप में आजाद न होकर इंडिया और पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान डोमिलिक स्टेट के रूप में गठित हुआ। जिसमें ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ ने जवाहर लाल नेहरु को इंडिया के प्रधानमंत्री के रूप में मान्यता प्रदान की।
विज्ञापन

जबकि इसके विपरीत 1947 से पहले एक सरकार ऐसी भी थी, जिसको तत्कालीन समय के 19 देशों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान कर आजाद हिन्द सरकार के नाम से अखंड भारत की सरकार का गठन किया था। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने जो कारनामा किया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता। उनका नारा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’’ युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा था।हजारों की संख्या में युवा इनके साथ जुड़ा और अपने खून का नजराना भारत माता को समर्पित कर अखण्ड भारत सरकार की स्थापना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे गोरक्ष प्रान्त के सह संयोजक अली जफर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापूर में स्वतंत्र भारत सरकार की स्थापना हुई थी और उसे आजाद हिन्द सरकार का नाम दिया गया . यह सरकार सम्पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर सरकार थी। कहा कि इस सरकार की 85000 सैनिकों की अपनी एक सेना जिसका नाम ‘‘आजाद हिन्द फौज’’ था जिसने विश्व की पहली महिला रेजिमेंट गठित की,अपना आजाद हिन्द बैंक नाम से अलग बैंक स्थापित किया था।इस दौरान मौलाना काजिम अब्बास कुम्मी साहब, अफजल अंसारी, जमील असग़र, शमीम, बाकर , वाहिद, कमर , तौसीफ , हेसामुद्दीन , तौसीफ़, तल्हा, कौनैन , काजिम, बिन्दुकांत त्रिपाठी, कैलाश , गोपाल , मनोज बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें