फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेरे सपनों का भारत पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय खनिगह अमिला में मेरे सपनों का भारत’’ पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प
विज्ञापन
बोझी। कंपोजिट विद्यालय खनिगह अमिला में मंगलवार को मेरे सपनों का भारत पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। बच्चों ने विकसित भारत, देशप्रेम और राष्ट्र की प्रगति से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए। उनकी कलाकृतियों में भारत के प्रति प्रेम और बेहतर भविष्य का सपना दिखा। भाजपा बड़राव मंडल अध्यक्ष आलोक राय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों की बनाई पेंटिंग देखी और उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आलोक राय ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानना और प्रोत्साहित करना जरूरी है। ऐसे आयोजनों से रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें