पंद्रह अगस्त पर सलामी देती पुलिस
जिला मुख्यालय स्थित सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता में हमारे शहीदों ने जो कुर्बानियां दी है, वह यही है कि हम अपने-अपने निर्धारित कार्यो को करें। कोई ऐसा कार्य न करें कि जिससे दूसरे व्यक्ति को कष्ट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा ने विस्तार पूर्वक स्वतंत्रता आन्दोलन तथा उससे जुडे़ अन्य बातों को बताया। नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय द्वारा भी विस्तार पूर्वक स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर वंश बहादुर चैरसिया एवं प्रमोद पांडेय द्वारा अपने-अपने विचार रखा। स्कूली बच्चियों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा पीपल के पेड़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाया गया। इसी क्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह द्वारा विकास भवन में झंडा रोहण किया गया।
इसके उपरान्त दोपहर में आफिसर्स वर्सेज मीडिया के मध्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कम्युनिटी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।