फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से आहत, दी अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के दबंगों द्वारा भूमि पर किए जबरन कब्जे को हटाने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से कलेक्ट्रेट पर मां के साथ धरना दे रही युवती की सुधि प्रशासनिक अधिकारियों ने नहीं ली है।
विज्ञापन



इस प्रशासनिक उपेक्षा से आहत होकर युवती ने छह दिसंबर से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन की चेतावनी दी है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के करपिया मलिक गांव की रहने वाली रंभा यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को लिखे गए अपने प्रार्थनापत्र में कहा है कि दसकी भूमिधरी की दो आराजियों पर उसके गांव के दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है।


 कई बार के प्रार्थनापत्र देने पर भी जिम्मेदार प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। विवश होकर अपनी विधवा मां के साथ 18 नवंबर से धरने पर बैठी है।
विज्ञापन



 लेकिन 13 दिनों में किसी भी प्रशसनिक अधिकारी ने उसकी सुधि नहीं ली है। उसने कहा कि  प्रशासनिक अधिकारियों की इस उपेक्षा से लाचार होकर वह छह दिसंबर से कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन करेगी और तब त आमरण अनशन समाप्त नहीं करेगी जब तक उसकी मांगेें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें