फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सपा नेताओं के अवैध कब्जा को ढहाया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के नार्मल स्कूल के सामान अवैध अतिक्रमण की हटाता प्रशासन की जेसीबी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कस्बा के नॉर्मल स्कूल मैदान के पास अवैध रूप से किए गए कब्जे को प्रशासन ने मंगलवार को गिरवा दिया, जिससे भू माफियाओं में हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात ने प्रशासन से शिकायत की थी कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के नॉर्मल मैदान के पास कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है। प्रशासन ने एक महीने पूर्व जमीन की नापी करवाई थी। पैमाईश में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया था। मंगलवार को उप जिला अधिकारी आशुतोष राय के निर्देशन में राजस्व कर्मियों ने जेसीबी लगाकर सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी शिव वचन यादव तथा सपा नेता राम प्रताप यादव द्वारा सरकारी जमीन पर टीनशेड मड़ई बाउंड्री आदि बना कर किए गए अवैध कब्जे को गिरवा दिया और अतिक्रमित की गई पूरी जमीन खाली करवा दी। उप जिला अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि शिकायत पर तहसीलदार ने जमीन की नापी एक महीने पहले कराई गई थी जिसमें अवैध रूप से पाया गया कब्जा हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगल-बगल के लोगों को हिदायत दी गई है कि वह भी अगर अवैध कब्जा किए हुए हैं तो उसको खाली कर दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार समेत तहसील के लेखपाल कानूनगो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें