फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह में खजूर की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
नगर के सदर चौक से मंगलवार को रमजान माह में इफ्तार के लिए खजूर की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
रमजान का पाक महीना शुरू हुए आधा माह से ज्यादा समय बीत चुुका है। इस दौरान इफ्तार के लिए प्रयोग में आने वाले खजूर और फलों की डिमांड बढ़ने से फलों के दाम में उछाल आ गया है। रोजेदारों को रमजान माह में अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


रमजान इबादत का महीना है। रमजान के माह में नेकी करने से 70 गुना अधिक सबाब मिलता है। मुस्लिम बंधु पूरी आस्था व पवित्रता के साथ इसे मनाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रमजान माह में रोजा रखने से इंसान को बरकत मिलती है। रोजेदार दिन भर रोजा रखने के बाद शाम के समय सबसे पहले खजूर तथा फलों से इफ्तार की शुरुआत करते हैं। बढ़ती कीमतों का असर भी रोजेदारों द्वारा खरीदे जा रहे सामानों पर दिख्ााई दे रहा है। पाक माह में रोजा खोलने के लिए खजूर और फलों की मांग बढ़ने से उनके दामों में गत वर्ष के मुकाबले पांच प्रतिशत उछाल आया है। ऐसे में रोजेदारों को रमजान माह में अपनी जेबें  ढीली करनी पड़ रही हैं।

विक्रेताओं की मानें तो खजूर 220 से लेकर 1500 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। फलों पर नजर डाला जाए तो केला 40 से 60 रुपये दर्जन, आम 40 से 60 रुपये प्रति किग्रा, सेव 80 से 120 रुपये प्रति किग्रा, संतरा 60 से 70 रुपये प्रति किग्रा, अनार 120 रुपये प्रति किग्रा, लीची 60 से 80 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया है। दुकानदारों की मानें तो  खपत बढ़ने से इनके दामों में उछाल आया है। रोजेदार एकबाल अहमद, नेसार अहमद का कहना था कि फलों के दाम में उछाल आने से बजट गड़बड़ा जा रहा है। फल विक्रेता रौनक ने बताया कि रमजान के कारण फलों की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऊपर से इन्हें लाने में भी माल भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है जिससे कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें