फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थित बढ़ाएं शिक्षक

विज्ञापन
नगर के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाईन का निरीक्षण करते नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने मंगलवार को नगर के छह विद्यालयों का शैक्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से छात्रों की उपस्थित बढ़ाने को कहा। चेताया कि लापरवाही में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन पहुंचे जहां नामांकित 37 बच्चों में 21उ पस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में विद्या प्रवेश बाल वाटिका कक्ष का भी जायजा लिया और नामांकन बढाने को कहा। निरीक्षण में बकवल कंपोजिट स्कूल में प्रधानाध्यापिका सहित सभी चार शिक्षक, निकुंभ विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक मिले। वहीं कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा बालक के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका शोभावती देवी को विद्यालय की रंगाई पुताई, छात्र नामांकन बढाने के निर्देश दिए। चेताया कि यदि छात्र नामांकन और उपस्थिति मे सुधार नहीं हुआ तो शिक्षक और शिक्षा मित्रों को अन्यत्र आवश्यकता वाले स्कूलों मे समायोजित किया जाएगा। बाल शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका अनुराधा यादव और श्याम जी शिक्षक उपस्थित मिलें। नामांकित 70 बच्चों के मुकाबले 18 बच्चे मिले। निरीक्षण के समय सपोर्टिंग सुपर विजन करते एआरपी चंद्रधर राय भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें