फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तापमान बढ़ने के साथ बुखार, उल्टी, जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से मौसम ने करवट ली। तपिश बढ़ गई। गर्म हवा ने लोगों को सुस्त कर दिया। मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई हैं। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना 15 से 20 फीसदी बुखार, जुकाम, उल्टी, दस्त जैसे बीमारियों से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लूज मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिलें के लोगों को अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्म हवाएं बच्चों पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में एक सप्ताह में करीब 550 मरीज बुखार, जुकाम, सिरदर्द के साथ डायरिया की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रोजाना डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे है। इसके बाद वायरल बुखार, जुकाम व खांसी की समस्या लेकर मरीज आ रहे है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।उन्होंने डिहाइड्रेशन समस्या से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। डिहाइड्रेशन के लक्षण सिर में तेज दर्द होना,
विज्ञापन

त्वचा सूखी होना, ज्यादा देर तक पेशाब न होना, पेशाब का रंग पीला होना, चक्कर आना, घबराहट महसूस होना, मुंह सूखना, सुस्ती और थकान होना है।
बोले डॉक्टर गर्मी में बाहर निकलते समय सिर पर कैप या कपड़ा रखें। पानी और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। अपनी डाइट में मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, ककड़ी को शामिल करें।
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह पर दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें