फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेेरो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
दोहरीघाट में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट/कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा पावर हाऊस के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इब्राहिमाबाद निवासी संतोष 40 शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां मधुबन गया था। वहां से दोपहर करीब दो बजे गांव लौट रहा था। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 स्थित गोठा पावर हाऊस के समीप दोहरीघाट की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर एसओ मनोज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल में परिजनों के सेव नंबर पर कॉल कर दी। मृतक की पत्नी रेनू देवी तथा उसका पुत्र शनि 17 तथा पुत्री बुलबुल और नीलू बिलखते रहे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें