फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 74वीं अंतर्जनपदीय हॉकी महिला-पुरुष प्रतियोगिता का उद्घाटन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित 74वीं अंतर्जनपदीय हॉकी महिला-पुरुष प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मार्च पास्ट 
विज्ञापन
पुलिस लाइन के खेल मैदान में उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोन की 74वीं अंतर्जनपदीय हॉकी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने वाराणसी जोन के विभिन्न जिलों से आई पुलिस टीमों के अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या प्रतिस्पर्धा का साधन नहीं हैं, बल्कि ये हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस विभाग जैसे तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण पेशे में खेलों का एक विशेष और अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल भावना से जवानों में न केवल शारीरिक दक्षता बनी रहती है, बल्कि उनकी मानसिक दृढ़ता और आपसी समन्वय में भी असाधारण वृद्धि होती है।
कार्यक्रम के दौरान एसपी कमलेश बहादुर ने मैदान पर जाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी महिला व पुरुष खिलाड़ियों तथा मैच ऑफिशियल्स से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और निष्पक्षता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन मैच से पूर्व पुलिस लाइन परिसर खेलप्रेमी पुलिसकर्मियों और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें