फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मड़ैया-विसर्जन घाट और रामलीला मैदान का लोकार्पण

विज्ञापन
नगर के मडैया घाट और विसर्जन घाट का लोर्कापण करते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। स्रोत- स
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार की देर शाम को 5.31 करोड़ रुपये की तीन विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मड़ैया घाट, विसर्जन घाट के निर्माण और रामलीला मैदान के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने 5 साल के विकास कार्यों का हिसाब भी जनता को दिया और विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

समारोह में मंत्री ने कहा कि आज का दिन मऊ और उनके लिए सौभाग्य का दिन है। भगवान महादेव की कृपा और जनता के आशीर्वाद से पिछले पांच वर्षों में कई विकास कार्य हुए हैं। मऊ को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करना मेरा संकल्प है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता को अपने किए कार्यों का हिसाब दे। इसी भावना से उन्होंने 5 साल के कार्यों को पुस्तिका के रूप में जनता के सामने रखा। पुस्तिका को डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि मऊ के घाटों का विकास केवल निर्माण नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से मऊ महादेव घाट को विकसित किया गया है, जो आज विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बन गया है। उन्होंने 50 देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मऊ का महादेव घाट किसी से कम नहीं। इस घाट पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखवाया गया, क्योंकि यह पूरे मऊवासियों का घाट है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि शहर की सुंदरता केवल सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि लोगों की सोच और संस्कृति से होती है। इसलिए विकास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या भी हुई, जिसमें अलका पहाड़िया की टीम ने छठ गीत सुनाए और मथुरा की टीम ने राधा-कृष्ण नृत्य और फूलों की होली से सबका मन मोह लिया। संचालन विनीता जौहरी ने किया।

नगर के मडैया घाट और विसर्जन घाट का लोर्कापण करते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। स्रोत- स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें