फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डोमनपुरा पश्चिम में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 डोमनपुरा पश्चिम में लोगों को जलजमाव और कीचड़ से राहत मिलेगी। वार्ड में 11.07 लाख रुपये की लागत से नाली पटिया व इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा इस विकास कार्य का लोकापर्ण किया गया। यह कार्य मौल्वी हाशिम के मकान से मोदस्सीर व जमशेद के मकान होते हुए शमीम व हारून के मकान तक यह कार्य कराया गया है।
इस सड़क के बनने से वार्ड के सैकड़ों लोगों को आवागमन में आसानी होगी। पहले यहां बरसात में पानी भर जाता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी।लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड सभासद फरहान हाशिम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें