फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कॉलेज प्रबंधक से इनामिया बदमाश ने मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधक से शातिर बदमाश ने फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर उसे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित प्रबंधक ने बदमाश के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। हीरनपुर गांव निवासी हंसनाथ यादव ने बताया कि उसका बहलोलपुर में में भोलानाथ इंटर कालेज चलता है। सितंबर 2022 में अपराधी अनुज कन्नौजिया ने प्रबंधक से उसकी फोन पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर तीन बार में 30,000 रुपया ले लिए हैं। सोमवार की शाम भी प्रबंधक की फोन पर अपराधी का फोन आया कि तुम एक लाख रुपया मेरी पत्न्नी के खाते में अभी भेज दो जिसे विद्यालय प्रबंधक ने पिछले दिये गये रुपयो की बात करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। जिससे अपराधी ने उसे और उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी दे दी। डरे सहमे विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस को अपराधी के खिलाफ तहरीर देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुज कन्नौजिया जेल से फरार है उसपर एक लाख का इनाम भी है। पुलिसउसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें