फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 25 हजार का इनामी पांच साथियों संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। उसने 25 हजार इनामी बदमाश को उसके पांच अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में दो आजमगढ़, दो घोसी कोतवाली और एक-एक मधुबन और कोपागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को मंगलवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि थाने का 25 हजार का इनामिया अपराधी लालू यादव उर्फ गोलू निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ़ अपने कुछ साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए चार और दो पहिया वाहनों से नदवासराय की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस वलीदपुर मोड़ पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद नदवासराय की तरफ से एक बाइक और एक चार पहिया वाहन आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया तो बोलेरो में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा कर लालू यादव उर्फ गोलू, शुभम यादव निवासी मदनपुर थाना मधुबन, सोनू यादव निवासी डीघवनिया मझुवा थाना जीयनपुर आजमगढ़, पंकज यादव निवासी मिश्रौली रामनिधि बभनौली थाना घोसी ,रविंदर यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी, अखिलेश यादव उर्फ गोलू निवासी मूंगमास मठिया थाना कोपागंज को गिरफ्तार किया। उनके पास से वाहनों के अलावा तमंचा और कारतूस भी मिले।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि लालू यादव उर्फ गोलू पर 25 हजार का इनाम था। पकड़े गए सभी अपराधियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, एसआई मनोज कुमार सिंह, राजबहादुर सरोज, विवेक कुमार सिंह, मनीष यादव ,गंगा राम, पवन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें