फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वॉलीबॉल में कैमूर ने चांदपुर को 6-3 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कोरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बिहार प्रांत के कैमूर की टीम ने चांदपुर की टीम को पराजित किया। मुख्य अतिथि रामभरोसे यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कबड्डी का मैच कैमूर बिहार और चांदपुर के बीच खेला गया। इसमें कैमूर की टीम ने चांदपुर को 6-3 से हरा दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से परंपरागत खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। देसी खेल विलुप्त होने के कगार पर हैं जिन्हें बचाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र से भी होनहार खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर सनी यादव, महेंद्र कुमार, कमेटी के अध्यक्ष बृजेश यादव, व्यवस्थापक विपिन मिश्रा आदि खेल प्रेमी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें