फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में नगर क्षेत्र के एक मात्र परिषदीय विद्यालय में कार्य हुआ पूरा:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने की तमाम कवायद विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ जा रही है। शासन की तरफ से नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई, लेकिन दो वर्ष बाद सिर्फ एक विद्यालय में कायाकल्प के तहत कार्य पूरा हो सका है। जबकि तीन विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बजट न होने का रोना रहे हैं। नगर क्षेत्र में 38 परिषदीय विद्यालयों में लगभग चार हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार की तरफ से नगरीय क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में समस्त बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए शहरी क्षेत्रों में वर्ष जुलाई 2020 में ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई। शासन ने 19 पैरामीटर्स निर्धारित किए हैं। इसके मुताबिक ही विद्यालयों में निर्माण कार्य कराया जाना है। वर्ष 2020-21 में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कंपोजिट स्कूल रस्तीपुर, कंपोजिट स्कूल रामपुर चकिया, प्राथमिक विद्यालय युसूफपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा का चयन किया गया था। लेकिन अभी तक मात्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा को ही संतृप्त किया जा सका है। शेष 34 विद्यालयों की हालत दयनीय है। शासन की तरफ से सितंबर 2022 तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें