फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गहने साफ करने के नाम पर ठगों ने उड़ाए दो लाख का आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
करहा में बृहस्पतिवार को आभूषण साफ करने के नाम पर दो ठगों ने 23 ग्राम सोने का आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी, उधर यह पूरी घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

करहा गांव निवासी संजय जायसवाल ने बताया कि उसके परिवार में उनकी माता और पत्नी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 11:20 पर बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और गहना साफ करने का लालच देकर पायल ले लिए। पायल को साफ कर चमका दिया। विश्वास बढ़ाने पर घर की महिलाओ ने कान के दो आभूषण और सोने की चैन भी साफ करने के लिए दे दिए। ठगों ने उसे एक डिब्बे में बंद कर साफ करने का नाटक किया और अपने बैग में रख लिया। उसकी जगह एक दूसरा डब्बा देकर 15 मिनट बाद खोलने को कहा। इसके बाद वह वहां से भाग गए। घर की महिलाओं ने डिब्बा खोला तो उसमें पीतल का एक टुकड़ा मिला। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। बाइक सवार दोनों ठगो की कारगुजारी सीसी कैमरा में कैद हुई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सोने के आभूषण की कीमत लगभग दो लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें