कोपागंज बाजार में नान वेडिंग जोनमें लगी दुकानें।संवाद
जिले में मऊ नगर पालिका और दस नगर पंचायतें हैं। केवल कोपागंज नगर पंचायत में मुख्य बाजार में नाॅन वेडिंग जोन बनाया गया है। यहां भी कागजों पर वेडिंग जोन संचालित हो रहा है। वेडिंग जोन में अस्थायी अतिक्रमण है। जाम की समस्या से निपटने के लिए यह कवायद की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
25 लाख की आबादी वाले मऊ जिले में नगर पालिका मऊ के अलावा कोपागंज, दोहरीघाट, कुर्थीजाफरपुर, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर, चिरेयाकोट, घोसी, अमिला, अदरी नगर पंचायतें हैं। इसमें साढ़े तीन लाख की आबादी वाले सबसे बड़ी निकाय मऊ नगर पालिका क्षेत्र में आठ साल बाद भी नाॅन वेडिंग जोन को लेकर दस से अधिक बाजारों में कवायद नहीं हो सकी है।
जबकि शासन की तरफ से वर्ष 2017 में उप्र पथ विक्रेता नियमावली लागू की गई थी। इसमें वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी वालाें को स्थान दिया जाना था। यही स्थिति कोपागंज नगर पंचायत को छोड़कर सभी अन्य नौ नगर पंचायतों में भी है। कोपागंज नगर पंचायत का मुख्य कस्बा बाजार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 29 से सटा हुआ है।
उस पर नाॅन वेडिंग जोन बनाया गया है। केवल पांच सौ मीटर के दायरे में सड़क के दोनों पटरी की ओर नॉन वेडिंग जोन का बोर्ड लगा दिया गया है।कागज में यह जिले के एक मात्र नगर पंचायत है जहां नॉन वेडिंग जोन की व्यवस्था है लेकिन हकीकत में स्थिति यह है कि भले ही यह नॉन वेडिंग जोन घोषित हो रखा है लेकिन सड़क के दोनों पटरी के तरफ दुकानदारों द्वारा बाजार लगाया जाता है।इसको लेकर कोई कवायद तो दूर कभी नोटिस देने का प्रयास भी नगर पंचायत की ओर से नहीं किया जाता है।
इससे बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। वहां से महज 500 मीटर के दायरे में कोपागंज थाना और कोपागंज ब्लॉक भी है। बावजूद इसको लेकर नगर पंचायत के अलावा इन विभाग के जिम्मेदार भी इसको लेकर कभी आपत्ति नहीं करते।