मऊ। कोपागंज और अमिला नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है। ऐसे में दोनों नगर पंचायतों में शामिल होने वाले कुल सात गांवों के मतदाता अब नगर पंचायतों के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। जबकि छह अन्य गांवों के क्षेत्रफल, जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या घट जाएगी। इन नये शामिल पूर्ण और आंशिक गांवों के मतदाताओं का फिर से नये सिरे से परिसीमन होगा। अब जब सरकार ने नगर निकायों का चुनाव नवंबर के आखिरी सप्ताह अथवा दिसंबर के पहले सप्ताह में कराने की घोषणा कर दी है तो इन क्षेत्रों में चुनावी हलचल बढ़ गई है। कोपागंज नगर पंचायत के नये सीमा विस्तार में गाढ़ा, हिकमा, कोपागंज देहात और रजपुरा गांवों को शामिल कर लिया गया है जबकि खुखुंदवा,लाडनपुर, चक भदसा और काछी कला ग्राम पंचायतों के आंशिक हिस्सों को नगर पंचायत के विस्तारीकरण में शामिल किया गया है। इसी प्रकार अमिला नगर पंचायत के विस्तारीकरण में चुम्मानार और अमिला ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से शामिल किया गया है जबकि हेमई पिपरी और करपिया मलिक को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। इस प्रकार कोपागंज नगर पंचायत के विस्तारीकरण में पूर्ण रूप से शामिल किए गए गाढ़ा, चकभदसा, हिकमा, कोपागंज देहात, रजपुरा तथा अमिला ग्राम पंचायत के मतदाता अब प्रधान नहीं अपितु चेयरमैन और नगर पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। जबकि आंशिक रूप से शामिल किए गए गांवों के क्षेत्रफल, जनसंख्या तथा मतदाता अब नगर पंचायतों के अंतर्गत आ जाएंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक चेयरमैन और सभासद पदों के भावी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क करना शुरु कर दिया है। अमिला नगर पंचायत में पूर्व के दस वार्डों के स्थान पर अब 15 वार्ड बन जाएंगे। कोपागंज में वार्डों की संख्या पहले की तरह 17 ही हैं लेकिन वार्डों का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है। अमिला नगर पंचायत में साल 2017 में 2168 पुरुष और 1892 महिला मतदाताओं सहित कुल 4060 मतदाता थे जबकि जनसंख्या 5898 थी। जबकि कोपागंज नगर पंचायत में 12613 पुरुष और11523 महिला मतदाता सहित कुल 24136 मतदाता थे। यहां की जनसंख्या 39 हजार 275 थी। अब अमिला नगर पंचायत में शामिल दो पूर्ण और दो आंशिक ग्राम पंचायतों तथा कोपागंज नगर पंचायत में नये शामिल कोपागंज देहात, गाढ़ा,चकभदसा,हिकमा,रजपुरा पूर्ण तथा काछी कला,भदसा,लाड़नपुर, खुखुंदवा के आंशिक हिस्से के मतदाताओं के नाम भविष्य में होने वाले नये परिसीमन में शामिल किए जाएंगे। हालांकि अभी इसकी कवायद शुरु नहीं की गई है। निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय होरीलाल यादव ने बताया कि निकाय चुनावों के लिए अभी निर्वाचन आयोग की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं आई है। गाइड लाइन मिलते ही विस्तारी करण में आने वाले गांवों के परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि के कार्य शुरु कराए जाएंगे। सहायक