फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चेकिंग अभियान में 45 बकाएदारों के कनेक्शन काटे , 12 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। अधिशासी अभियंता घोसी आरपी सिंह के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को बिजली विभाग एवं विजलेंस टीम द्वारा पुलिस बल के साथ घोसी नगर के साथ कई गांवों में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस अवसर पर चेकिंग टीम ने चार लाख 15 हजार 786 रुपये का बकाया राजस्व जमा कराया। अधिशासी अभियंता तृतीय आरपी सिंह एवं एसडीओ बलबीर यादव एवं विजलेंस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में घोसी नगर के बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर बगही के साथ सोमारीडीह एवं पकडी बुजुर्ग गांव में 126 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की जांच की गई जिसमें12 लोगों को अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर उनकी केबिल को जब्त नष्ट कराने के साथ उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। 24 उपभोक्ताओं के टैरिफ में बदलाव किया गया।106 उपभोक्ताओं को स्वीकृत क्षमता से अधिक का उपयोग करते पाए जाने पर उनका लोड को बढ़ाया गया। बकायेदार 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर चलाये गए अभियान के तहत बकाया, अवैध कनेक्शन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। विजलेंस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र यादव ने बताया कि अवैध कनेक्शन धारियों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में ओ पी कुशवाहा, अजीत श्रीवास्तव , कमलेश ,प्रवीण, तेजबहादुर ,शंकर सचिन बृजेश आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें