जिले में टीकाकरण के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। बीते 24 दिनों में 62 हजार 77 युवाओं ने कोरोना टीके की पहली डोज लगवाई। जिले में अब तक 1 लाख 97 हजार 882 लोगों को टीका लग चुका है। बीते 72 घंटे में 66 केंद्रों पर 29 हजार युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया। पहले चरण में हेल्थ वर्करों टीका लगा था। इसमें आठ हजार से ज्यादा हेल्थवर्करों का टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में 18 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। तीसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं वर्तमान में बीते एक जून से 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि करीब पांच माह में एक लाख 97 हजार 882 लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। इसमें करीब 65 हजार लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। बृहस्पतिवार को जिले में 66 केंद्रों पर 18 वर्ष से ज्यादा आयु के दस हजार युवाओं को टीकाकरण किया गया। बीते बुधवार को भी दस हजार जबकि मंगलवार को नौ हजार युवाओं को टीका लगाया गया था। बताया कि 24 दिनों में 62 हजार युवा टीका लगवा चुके हैं। वर्तमान में प्रतिदिन दस हजार युवाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो तीन दिनों से पूरा हो रहा है। तीसरे चरण में 44 वर्ष से ज्यादा उम्र के 1 लाख 13 हजार 736 लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।