बाजार के आजमगढ़ मोड़ पर रविवार की सुबह सड़क किनारे बाइक को खड़ा कर उस पर बैठे दो युवकों को आजमगढ़ कि तरफ से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा।
दोहरीघाट बाजार निवासी दीपक पुत्र स्व रामकरन और संतोष सोनकर पुत्र मौजी रविवार की सुबह कसबे में स्थित आजमगढ़ मोड़ पर सड़क के किनारे बाइक खड़ा कर उस पर बैठे थे। तभी आजमगढ़ की तरफ से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए संतोष और दीपक को उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है आजमगढ़ पहुंचने पर परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
जब कि संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष के पैर में ज्यादा चोटें आई हैं। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक भारत यादव मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी है। मृतक दीपक परिवार में एक मात्र कमाने वाला था। बचपन में पिता की मृत्यु होने पर परिवार की जिम्मेवारी दीपक के कंधों पर थी। परिवार में एक छोटा भाई और दो छोटी बहने है, इसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इसीक्रम में घायल संतोष सोनकर शादी विवाह में रोड लाइट और सजावट का काम करता है।