फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पवनी गांव में 1200 घरों में लगीं टोंटी, कम दबाव के कारण नहीं पहुंचता है पानी

विज्ञापन
घोसी ब्लॉक क्षेत्र के पवनी गांव मेें जल निगम की तरफ से लगाई गई शो पीस बनी टोंटी।
विज्ञापन
मझवारा। घोसी ब्लॉक के पवनी गांव में जल निगम की तरफ से बिछाई जाने वाली पाइपलाइन में ग्रामीणों ने व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है। जल निगम ने गांव में 1200 घरों में टोंटी लगवाई है। लेकिन कम दबाव होने से कुछ ही घरों में पानी पहुंच पा रहा है। अधिकांश घरों में टोंटियां शोपीस बन कर रह गई हैं।
विज्ञापन

प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। आला अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जल निगम की तरफ से दो हजार घराें में टोंटी लगाई जानी है। अभी तक 1200 घरों में ही टोंटी लगाई जा सकी है। 800 घरों में टोंटी अभी भी लगाई जानी है।
पानी का दबाव कम होने से ओवरहेड टैंक के आसपास घरों में ही पानी पहुंच पा रहा है। अधिकांश घरों मेें लगाई गई नलों में एक बूूंद पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया, पेचिस, उल्टी, पेटदर्द सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में राधाकृष्ण पांडेय, जयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, शनिप्रकाश पांडेय का कहना है कि छह महीने पहले नल लगाया गया था, लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं आया। समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा जाएगा। उनसे अनुरोध किया जाएगा कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास करें।
दिवाकर सिंह, बीडीओ, घोसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें