फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में वाहन दुर्घटना के 32, पारिवारिक 25 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना के कुल 32 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को एक करोड़ 41 लाख 82 हजार 62 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। वहीं परिवार न्यायालय के 25 मामलों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने वाहन दुर्घटना के कुल 32 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को एक करोड़ 41 लाख 82 हजार 62 रुपया क्षतिपूर्ति दिलाया। वहीं परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद ने 20 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आनंद प्रकाश सिंह ने पांच पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान बीमा कंपनी के अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, सुधीर पांडेय, मोती मिश्रा, राम जनक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें