फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग की आशंका में 27 व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शांति भंग की आशंका में 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने संतोष निवासी सूरजपुर, शैलेश, गोविन्द निवासी इब्राहिमाबाद, मुसाफिर, आकाश निवासी सरौंदा भगवानपुर को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। जबकि हलधरपुर थाने की पुलिस ने बलिराम, चन्द्रभान निवासीगण विसूनपुर, कल्लू, रामजतन निवासीगण ढैचा, संदीप, संजय निवासी कीरतसराय को, शेरबहादुर निवासी उचहुआ थाना तरवा जनपद आजमगढ़, रोहित, राहुल, रोशन निवासी थलईपुर को कोपागंज थाने की पुलिस ने जगधारी, कैलाश निवासी गोड़सरा, शहर कोतवाली पुलिस ने फिरोज, अहमद, सद्दाम निवासी बल्लीपुरा को, मधुबन थाने की पुलिस ने सुधाकर यादव, सुदर्शन यादव निवासी बन्धनपुर को, घोसी कोतवाली पुलिस ने सूरज, जयनारायण निवासी बरूआ, नीरज, आदित्य निवासी मुहम्मदपुर हसनपुर, सनोज निवासी प्यारेपुरा को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें