चिरैैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की रविवार की देर रात को इलाज के दौरान आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
चिरैैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी रमेश गुप्ता पुत्र संपत का बीते 13 मई को थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के पास सड़क पार करते समय पिकप ने टक्कर मार दिया था। युवक का इलाज आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा, पुत्री दुर्गा (18), पुत्र राहुल (15) को रोते रोते बुरा हाल है।