फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर घटना पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें अधिकारी : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्योहारों के सकुशल संपन्न होने शांति/सुरक्षा व्यवस्था तथा मिशन शक्ति के लेकर शनिवार शाम पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा और मिशन शक्ति फेज 5 अभियान की प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अधिकारियों को गंभीर घटना के बाद तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए। गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ करें। जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाए। मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय। अपराधों को रोकने के लिए पैदल गश्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। आगामी त्योहारों पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें। सभी थाने शांति कमेटी की मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराएं। कहा कि मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कार्य करेगी। केंद्र पर महिला/पीड़िता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष निर्देश दिए जाएं। एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए बाजार, कोचिंग संस्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त करने का भी आदेश दिया। छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश। इस दौरान एसपी इलामारन जी के साथ सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें